लखनऊ: सकट चौथ कल, पूजन के लिए महिलाएं कर रहीं खरीदारी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। इस बार सकट पूजा (तिलवा) मंगलवार को होगी। बेटों की लम्बी उम्र की कामना के लिए होने वाली इस पूजा व व्रत के लिए महिलाओं ने सोमवार को राजधानी के बाजारों में खरीदारी शुरू की है। पूजा के दौरान इस्तेमाल होने वाले गुड़ व तिल के लड्डू बाजार में अलग-अलग रेट में उपलब्ध हैं। सोमवार को डंडइया बाजार अलीगंज और यहियागंज में ख़रीदारों की भीड़ जुटी हुई है।

बता दें की इस बार सकट चौथ पर सर्वार्थ सिद्धयोग भी बन रहा है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 जनवरी, मंगलवार को रखा जाएगा। मंगलवार को पड़ने के कारण इसे अंगारकी चतुर्थी और लंबोदर संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं।

ये भी पढ़ें -प्रो. विनय पाठक के मामले की जांच CBI को देने को चुनौती की याचिका वापस  

संबंधित समाचार