खेसारी लाल यादव का गाना ‘झगड़ा 2.O’ रिलीज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव का गाना झगड़ा 2.O रिलीज हो गया है। खेसारीलाल यादव का गाना झगड़ा 2.O सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह गाना मनोरंजन से भरपूर है। ‘झगड़ा 2.O’ गाना खेसारीलाल यादव और नेहा राज ने गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव और क्वीन शालिनी की केमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है। 

ये भी पढ़ें:-जयंती विशेष : दिग्गज गायकों के बीच भी महेंद्र कपूर ने देशभक्ति और रुमानियतभरी आवाज से भारतीयों के दिल में बना ली थी खास जगह

सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि यदि दर्शकों को साफ-सुथरा मनोरंजन मिले तो दो अर्थी मीनिंग वाले गाने अपने आप बनने बंद हों जाएंगे। हमने यह मुहिम शुरू की थी। जिसका असर भोजपुरी इंडस्ट्री में देखने को भी मिल रहा है और दूसरे लोग भी अच्छे गाने बना रहे हैं। सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा भीड़ से अलग रही है।

तभी हमारे आज रिलीज हुए गाना ‘झगड़ा 2.O’ को कुछ ही घंटों में 1 मिलियन व्यूज मिले हैं। गौरतलब है कि झगड़ा 2.O का लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। प्रोडक्शन अभय पांडेय का है। कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं। वीडियो टीम संजू ने तैयार किया है।

ये भी पढ़ें:-प्रियंका चोपड़ा ने Los Angeles में होस्ट की 'छेलो शो' की स्क्रीनिंग 

संबंधित समाचार