मकर संक्रांति से पहले Kanpur Nagar Nigam बदलेगा घाटों की सूरत, महिला-पुरुष अलग-अलग करेंगे स्नान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर नगर निगम मकर संक्रांति से पहले घाटों की सूरत बदलेगा।

कानपुर नगर निगम मकर संक्रांति से पहले घाटों की सूरत बदलेगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा। सफाई, रोशनी, अतिक्रमण के लिए अभियान चलेगा।

कानपुर, अमृत विचार। मकर संक्रांति पर्व से पहले नगर निगम गंगा घाटों की सूरत बदल देगा। बिठूर घाट से लेकर सिद्धनाथ घाट तक नगर निगम विशेष सफाई अभियान चलाएगा। घाटों पर रोशनी, अतिक्रमण के लिए अभियान और महिला-पुरुष केअलग-अलग स्नान करने की भी व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा था जिसके बाद नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

मकर संक्रांति पर शहर के गंगा घाटों में देर रात से आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिसे देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था  ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि पर्व को देखते हुए नगर निगम घाटों पर सफाई समेत अन्य व्यवस्था करा लें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह से दिक्कत न हो।

परमट, भगवतदास घाट, गुप्तार घाट, मेस्कर घाट, सरसैया घाट, जाजमऊ घाट, रानी घाट समेत गंगा बैराज घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था भी बनानी बड़ी जिम्मेदारी होती है। घाटों में हुए अतिक्रमण को हटाने के अलावा प्रकाश, सफाई, कूड़ादान रखने, घाटों की सीढियों पर जमी बालू को हटाना, घाटों का समतलीकरण किया जाएगा। इन घाटों पर महिला और पुरुष के अलग-अलग नहाने की व्यवस्था होगी। कई घाटों पर तो मेले भी लगते हैं जिसकों देखते हुए तैयारी की जा रही है।

अभी घाटों पर तमाम समस्याएं 

गंगा घाटों पर अभी कई समस्याएं हैं। परमट घाट पर तो कॉरीडोर का काम चल रहा है। इसकी वजह से घाट पर मिट्टी जमी हुई है। सरसैया घाट पर कई अतिक्रमण हैं। घाट पर रोशनी की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। वहीं, घाट के जीनों पर मिट्टी जमा है। वहीं, घाट तक जाने वाला मार्ग पर भी कई अतिक्रमण है। जिसे मकर संक्रांति से पहले हटाना जरूरी होगा। 

जोनल अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। टीम बनाकर घाटों की सफाई करवाई जाएगी। जिस जगह ज्यादा दिक्कत हैं वहां तीन दिनों तक लगातार अभियान चलेगा।- अजय कुमार संखवार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

संबंधित समाचार