अयोध्या: गांधी शिल्प बाजार का महापौर ने किया उद्घाटन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित गांधी बाजार का सोमवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। गांधी शिल्प बाजार में भारत के विभिन्न प्रांतों के हस्तशिल्पियों द्वारा हाथों से बनाए हुए उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन शहर के देवकाली चौराहा स्थित शीशमन गार्डन के मैदान में किया गया है। 

महापौर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हस्तशिल्पियों के लिए सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय विकास आयुक्त वीरेंद्र कुमार ने महापौर का बुके भेंट कर स्वागत किया।  इस बाजार में चिकनकारी वस्त्र, जूट प्रोडक्ट, टेराकोटा प्रोडक्ट, पीतल प्रोडक्ट, कागज के प्रोडक्ट, बुनाई कढ़ाई के प्रोडक्ट, चित्रकारी प्रोडक्ट, ग्लास प्रोडक्ट, चमड़ा प्रोडक्ट, फर्नीचर एवं वूलेन प्रोडक्ट आदि शामिल किए गए हैं। 

इस अवसर पर कायस्थ जागरण मंच के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, उज्जवल कुमार हस्तशिल्प प्रबंधन अधिकारी मध्य क्षेत्र लखनऊ, अभिषेक तिवारी यूडीसी लखनऊ, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, मनीष देव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: नगर निगम का आत्मनिर्भर वार्ड बनेगा अवधपुरी, बनेगी आर्गेनिक खाद 

संबंधित समाचार