12 साल के बाद अचानक RS Sodhi ने Amul  के एमडी पद से दिया इस्तीफा, इनको मिली जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आर एस सोढ़ी ने सोमवार को गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया। जीजीएमएमएफ अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पादों का विपणन करती है। इस बारे में संपर्क करने पर सोढ़ी ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब GCMMF के सीओओ जयन मेहता इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोढ़ी मैनेजिंग डायरेक्टर का पद साल 2010 से संभाल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सेवा विस्तार पर था। निदेशक मंडल ने मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’ सोढ़ी 40 साल से अधिक समय पहले एक बिक्री अधिकारी के रूप में जीसीएमएमएफ में शामिल हुए थे और जून, 2010 में इसके प्रबंध निदेशक बने थे। वह पिछले दो साल से सेवा विस्तार पर थे। वह भारतीय डेयरी संघ के अध्यक्ष भी हैं। 

आरएस सोढ़ी ने पहली बार 1982 में अमूल में एंट्री ली थी। 2000-2004 तक, उन्होंने इसके जनरल मैनेजर मार्केटिंग का कार्यभार संभाला। इसके बाद जून 2010 में उन्हें कंपनी ने एमडी पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। जुलाई 2022 में उन्हें देश के डेयरी उद्योग के शीर्ष निकाय इंडियन डेयरी एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

ये भी पढ़ें- Kanjhawala Case: कोर्ट ने छह आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म