आज का राशिफल। 10 जनवरी, 2023
मेष
आज बजट के संतुलन को लेकर ही काम करें। सुरक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। बॉलीवुड और फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिये।
वृष
आज ऑफिस में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। जिन विषयों के बारे में आपके पास पर्याप्त ज्ञान नहीं है उसको लेकर कोई दावा न करें। कारोबार में विस्तार को लेकर बड़ा धन खर्च न करें। अटके हुए मामलों को ज्यादा छेड़ना उचित नहीं है।
मिथुन
आज व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। संपत्ति को लेकर बड़ी डील कर सकते हैं। सभी कार्य आपके अनुसार ही होते प्रतीत होंगे। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
कर्क
आज महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर लापरवाही न करें। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। बोलचाल के दौरान सभ्य शब्दों का प्रयोग करें। ऐसे लोगों से मिलना पड़ सकता है जिनसे आप बिल्कुल मिलना नहीं चाह रहे थे।
सिंह
आज एक साथ कई कार्यों को साधने की कोशिश कर सकते हैं। विवाहितों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। चतुराई और विवेक से काम लेंगे। रुके हुए आर्थिक कार्यों में गति आएगी। शरीर स्वस्थ और मन काफी प्रसन्न रहने वाला है।
कन्या
आज सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करें। आपको अपनी छवि की चिंता रहेगी। आपको अत्यधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यर्थ की बातों में ज्यादा ध्यान न दें। आंखों में कुछ समस्या हो सकती है। किसी बात को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है।
तुला
आज नई योजनाओं पर धन निवेश कर सकते हैं। नई जॉब मिल सकती है। थोड़ी सी मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त होगा। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।
वृश्चिक
आज जीवन के नए अनुभव प्राप्त होंगे। आवश्यक कार्यों को सुबह शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें। कारोबार में आपको अचानक कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। सभी कार्यों को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। विरोधियों से आपको सावधान हो जाना चाहिए।
धनु
आज नजदीकी मित्रों के साथ अपने संबंध मधुर रखें। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि कम हो सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण लोगों के निशाने में आ सकते हैं। मित्रों के साथ खटास हो सकती है। अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें।
मकर
आज किसी से उधार लेने से बचें। नकारात्मक विचारों का असर आपके प्रदर्शन पर पड़ सकता है। परिश्रम का सार्थक परिणाम नहीं मिलेगा। असंतुलित खानपान के कारण मुंह में छाले और गैस की समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है।
कुंभ
आज दिनचर्या में नई आदतों को शामिल न करें। व्यापार में आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। बॉस आपसे काफी खुश रहने वाले हैं। आपके व्यावसायिक संपर्क बढ़ेंगे। छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज न करें।
मीन
आज कार्य में आई सभी रुकावटें दूर हो जाएगी। घर से बाहर जा रहे हैं तो अतिरिक्त धन लेकर निकलें। व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। बाहरी लोगों को अपने व्यक्तिगत कार्यों में ज्यादा न उलझने दें। परिवार का साथ और सहयोग प्राप्त होगा।
