बंद पड़े मकान से लाखों के ज़ेवर चोरी
घर के लोग हरियाणा में रह कर करते हैं मज़दूरी
पाली। सूने पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए बक्से का कुंडा तोड़कर करीब एक लाख से अधिक के जेवर पार कर दिए। रविवार शाम जब मकान मालकिन वहां पहुंची तो घर का सारा बिखरा हुआ पड़ा था, जिसे देख कर वह दंग रह गई। उसने पुलिस को तहरीर दी है।
बताया गया है कि कस्बे के मोहल्ला आबिद नगर निवासी रामप्यारी अपने परिवार के साथ हरियाणा में रहकर वहीं मेहनत-मज़दूरी करती है। शनिवार रात सूना मकान देख कर चोर छत पर चढ़कर घर मे घुस गए। इसके बाद बक्से का कुंडा तोड़ कर उसमे रखी 500 ग्राम चांदी, चांदी का बिछुआ,सोने की नथ,दो जोड़ी पायल, 8 ग्राम सोने के झाले, मांग वेदी सोने की, दो पैंडुलम,सोने के और नाक की कीलचोरी कर ले गए। रविवार शाम जानकारी पर जब वह घर पहुंची तो उसे इसकी जानकारी हुई। राम प्यारी को अपने पड़ोसियों पर शक है। इस बारे में एसएचओ राजकुमार पाण्डेय ने बताया घटना संज्ञान में है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
ये भी देखें : लखनऊ : 24 घंटे के अंदर जमानत पर रिहा हुआ सपा के सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल
