बरेली: 10 साल से जमे चर्चित कर अधीक्षक के हुए तबादले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर रोड के व्यावसायिक भवन में कम टैक्स लगाने के आरोप में हुए थे निलंबित

छह माह बाद हुए थे बहाल, एक को बाराबंकी तो दूसरे को शाहजहांपुर भेजा

बरेली, अमृत विचार। रामपुर रोड के व्यावसायिक भवन में कम टैक्स लगाने के मामले में निलंबित हुए कर अधीक्षकों का तबादला कर दिया गया। दोनों कर अधीक्षक 2012 से यहां तैनात थे। इस संबंध में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेन्द्र प्रताप सिंह का आदेश सोमवार को नगर आयुक्त कार्यालय में आया। इसके तहत कर अधीक्षक ज्ञान चंद को बाराबंकी व कर अधीक्षक विजय कुमार को शाहजहांपुर भेजा गया है। पिछले साल फरवरी में जोन-4 में तैनात में ज्ञानचंद और एक टीसी को टैक्स कम करने के मामले में आरोपी बनाते हुए निलंबित किया गया था। 

वहीं, राजकुमार मेहरोत्रा की ओर से शासन में की गई शिकायत पर कर अधीक्षक विजय कुमार व चार टीसी को रामपुर रोड के एक व्यावसायिक भवन के टैक्स कम आंकने के आरोप में निलंबित किया था। कर अधीक्षकों को शासन ने निलंबित कर एक जांच अधिकारी बनाया। नियम के तहत उन्हें दूसरे विभाग में संबद्ध भी किया। जबकि टीसी के निलंबन के मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया। 

तत्कालीन नगर आयुक्त की कृपा निलंबित टीसी पर ऐसी थी कि उन्होंने दिखाने के लिए सभी को निलंबित तो किया लेकिन न तो कोई जांच अधिकारी बनाया, न उन्हें स्पष्टीकरण पत्र दिया। चार्जशीट दी नहीं दी गई। चर्चा है कि यदि वे टीसी पर कार्रवाई करते तो कुछ अन्य मामले भी सामने आ सकते थे।

ये भी पढ़ें- बरेली: थाने के सामने से स्टंट दिखाते तीन बाईकों पर निकले 14 युवक, वायरल वीडियो के आधार पर कटा चालान

संबंधित समाचार