इंस्पायर अवार्ड :  मुरादाबाद के 62 बाल वैज्ञानिक चयनित

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

खुशखबरी : अमरोहा से एक का भी चयन नहीं, संभल से दो व रामपुर से 16 विद्यार्थी चुने गए 

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रधानमंत्री इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत परिणाम का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। योजना के तहत जिले के 62 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। जनपद ने चयन में दूसरा स्थान पाया है। जबकि लखनऊ 104 विद्यार्थियों के चयन के बाद पहले नंबर पर है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने मॉडल निर्माण के लिए सभी चयनित अभ्यर्थियों के खातों में 10-10,000 रुपये की पहली किस्त भेज दी है। 

बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास उनके नवीन विचारों को नई दिशा दिखाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करते है।  सत्र 2022- 23 की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए जनपद से 62 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है।  प्रदेश से कुल 901 बाल वैज्ञानिकों का चयन हुआ है। 

योजना की जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी बबीता मेहरोत्रा ने बताया कि बाल वैज्ञानिकों के चयन में जनपद दूसरे स्थान पर है। इस योजना के तहत जुलाई 2022 से 15 अक्टूबर तक सभी बोर्ड के स्कूलों से कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिला स्तर पर चयनित होने पर प्रत्येक छात्र-छात्रा के खाते में 10,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। बताया कि सत्र 2021 -22  के परिणाम के आधार पर जनपद से एक छात्र राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेगा। 

list

जिले से 62 जबकि मंडल से 81 बाल वैज्ञानिक चुने गए हैं। सभी चयनित बाल वैज्ञानिकों ने जिले का नाम रोशन किया है। सरकार की यह योजना अभ्यर्थियों की प्रतिभा को निखारने में कारगर साबित हो रही है। अपनी प्रतिभा से अभ्यर्थी ऐसे से ही आगे बढ़ते रहें। -डॉ. अरुण कुमार दुबे,  जिला विद्यालय निरीक्षक

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : ज्यादा चाय की चुस्कियों से खोखली हो रहीं हड्डियां, ये बरतें सावधानियां

संबंधित समाचार