14 साल बीत जाने पर भी विदेश से घर नहीं लौटा युवक, मां ने लगाई सीएम योगी से मदद की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले के कप्तान का पुरवा का रहने वाला युवक विपिन कुमार पटेल 2009 में सऊदी कमाने गया था कुछ दिनों तक फोन से बात हुई उसके बाद फिर फोन पर बात ना हो पाई। 14 साल बीत जाने के बाद भी एक मां अपने बेटे का इंतजार कर रही है कि मेरा बेटा कब घर आएगा।

मां को यह चिंता है कि हमारा लड़का सऊदी में किसी बड़ी मुसीबत में फंस गया है जिससे उसका कोई पता न सूचना नहीं मिल पा रही है मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है कि हमारे बेटे को सुरक्षित ढूंढ कर भारत देश वापस लाया जाए।

यह भी पढ़ें:-Electricity Rate UP: बिजली उपभोक्ताओं को लग सकता है महंगाई का 'करंट', बढ़ सकते हैं 18 से 23 फीसदी तक रेट

संबंधित समाचार