रायबरेली: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, एक गंभीर
अमृत विचार जगतपुर, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर चौराहे के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया। मंगलवार को लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर जगतपुर चौराहे पर बाइक सवार दो पुलिस कर्मी बाइक से अपनी ड्यूटी भदोखर थाने जा रहे थे। तभी जैसे ही सड़क पार कर रहे थे कि इलाहाबाद की तरफ से आ रही कार ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।
बाइक सवार पुलिसकर्मी अंकित कुमार व अनुज कुमार दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अनुज की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया। दोनों पुलिसकर्मी डायल 112 में कार्यरत थे और स्थानीय थाने पर ही रहते थे।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि दो पुलिसकर्मी चोटिल अवस्था में आए थे। एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया। कोतवाल जगदीश यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिपाहियों को टक्कर मार कर भाग रही कार को मुंशीगंज से गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें:-मथुरा : रेलवे स्टेशन से दो साल की बच्ची गायब, मामला दर्ज
