शाहजहांपुर: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
शाहजहांपुर, अमृत विचार। अमृत विचार: कोहरे में कटरा-मदनापुर मार्ग पर छिकड़ापुर गांव के सामने वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार किसान की मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग गया।
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी 50 वर्षीय सोहरन सिंह यादव मंगलवार को खैरपुर बाजार में आया हुआ था। वह सामान खरीदकर खैरपुर से अपने गांव बाइक से शाम छह बजे जा रहा था। कटरा-जलालाबाद मार्ग पर छिकड़ापुर गांव के सामने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।
चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौत की खबर से उसकी पत्नी आशा देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: इंस्पेक्टर को लेकर कटरा-तिलहर विधायक आमने-सामने
