आज का राशिफल। 11 जनवरी, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज व्यवसाय में आपका मन लगेगा। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि सर्दी और कफ की समस्या हो सकती है। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। विद्यार्थियों को तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। आपकी बुद्धि और ज्ञान की प्रशंसा होगी।

वृष

आज किसी पर आंख-मूंदकर भरोसा न करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। व्यावसायिक तनाव को घर पर न आने दें। नया वाहन खरीद रहे हैं तो उसके विषय में पूरी जानकारी कर लें। धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेंगे।

मिथुन

आज बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने काम के विषय में दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। युवाओं को नए करियर के अवसर मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

कर्क

आज आपकी उपलब्धियों के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्यों को लेकर परेशानी होगी। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। महत्वपूर्ण पेपर्स को संभाल कर रखें। रिश्तेदारों से आपको मिलना पड़ सकता है।

सिंह

आज आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। समाज में आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आपके सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। कमीशन से संबंधित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या

आज किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आपके भीतर निर्भीकता का भाव रहेगा। सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अवश्य करें। गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है। दूसरों की सेवा में मन लगाएंगे।

तुला

आज अटके हुए कार्यों को पूरा करने का तनाव रहेगा। दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने संपर्कों का लाभ आप उठाएंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आपकी सलाह से लोगों के काम बनेंगे।

वृश्चिक

आज बहुप्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आवश्यक कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ाएंगे और आपसे किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। पहले किए गए कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा।

धनु

आज आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। लोन चुका सकते हैं। परिजन आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे। दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। किसी को बिना मांगे राय न दें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मकर

आज व्यापार के विस्तार को लेकर योजना बना सकते हैं। घर में अकेलापन और बोरियत जैसा एहसास हो सकता है। मानसिक उदासीनता के कारण परेशान हो सकते हैं। दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें।

कुंभ

आज कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ की संभावनाएं निर्मित होंगी। आपके सभी काम सफल होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर आप धन लगा सकते हैं। आपके ऊपर काम का दबाव कम रहेगा। कला प्रेमी काफी आनंद उठाएंगे।

मीन

आज योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे। ससुराल से मान-सम्मान प्राप्त होगा। शेयर और सट्टे में निवेश सोच समझ कर करें। सरकारी कार्यों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।