बाराबंकी: लकड़ी लदे ट्रक में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, त्रिवेदीगंज /बाराबंकी। लोनीकटरा थानांतर्गत दहिला के निकट लकड़ी लदे ट्रक में बुधवार को तड़के आग लग गई। इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी दोनों बाल-बाल बचे। अन्य कोई भी हताहत नहीं हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अग्नि शमन दल ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया था।इस दौरान करीब चार घंटे  लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे वन वे रहा।

ये भी पढ़ें -  बहराइच: खेत की रखवाली कर रहे किसान को जंगली हाथी ने रौंदकर मार डाला

संबंधित समाचार