CBI को ट्रांसफर हुआ सुशांत केस, केंद्र ने मानी बिहार सरकार की सिफारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में अब सीबीआई जांच करेगी। मंगलवार को बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र को भेजी थी। केंद्र ने बिहार सरकार की ये सिफारिश मंजूर कर ली है। बता दें कि लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस केस की सीबीआई से जांच कराने …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में अब सीबीआई जांच करेगी। मंगलवार को बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र को भेजी थी। केंद्र ने बिहार सरकार की ये सिफारिश मंजूर कर ली है। बता दें कि लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस केस की सीबीआई से जांच कराने की मांग हो रही थी।

केंद्र सरकार के वकील SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उन्होंने सुशांत केस की जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी है। अब इस केस की सीबीआई जांच करेगी।

शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में सभी पक्षों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का समय दिया।

यह भी उल्लेख किया कि मुंबई पुलिस को अब तक की गई जांच के रिकॉर्ड को प्रस्तुत करना होगा। मामले पर सुनवाई अगले सप्ताह होनी है। न्यायाधीश रॉय ने कहा, “हम जानना चाहते हैं कि मुंबई पुलिस ने अब तक क्या किया है।”

महाराष्ट्र सरकार के वकील ने सीबीआई जांच का विरोध किया और तर्क दिया कि यह मुंबई पुलिस है, जो सीआरपीसी के तहत जांच के लिए अधिकृत है। महाराष्ट्र सरकार के वकील ने यह भी कहा कि बिहार पुलिस की कार्रवाई ‘राजनीति से प्रेरित’ है और जोर देकर कहा कि सीआरपीसी के तहत, केवल मुंबई पुलिस के पास ‘मामला दर्ज करने के लिए ड्यूटी, अधिकार और फंक्शन है।’

वहीं रिया कि तरफ से श्याम दीवान ने कहा है कि एसजी की तरफ से जो कहा गया, यहां वह मामला नहीं है, ऐसे में अदालत रिया की याचिका पर गौर करे। रिया के वकील, श्याम दीवान ने सभी मामले पर रोक लगाने की मांग की। श्याम दीवान ने कहा कि एफआईआर ज्यूरिसडिक्शन के मुताबिक नहीं है। ऐसे में अदालत पूरे मामले पर रोक लगाए।

 

संबंधित समाचार