रामभक्ति में डूबे बॉलीवुड सितारे, कंगना रनौत बोलीं – जय श्री राम
मुंबई। अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन किया। बेहद शुभ मुहूर्त में राम मंदिर का भूमि पूजन संपन्न हुआ। साथ ही मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से राम मंदिर के भूमिपूजन पर शुभकामनाएं दी हैं। इनमें लता मंगेशकर,अनुपम खेर …
मुंबई। अयोध्या में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन किया। बेहद शुभ मुहूर्त में राम मंदिर का भूमि पूजन संपन्न हुआ। साथ ही मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से राम मंदिर के भूमिपूजन पर शुभकामनाएं दी हैं। इनमें लता मंगेशकर,अनुपम खेर से लेकर कंगना रनौत तक शामिल हैं।
कंगना रनौत की डिजिटल टीम ने दो तस्वीरें साझा की हैं जिसमें टेंट में लगे मंदिर और भव्य राम मंदिर की तस्वीर है। कंगना की डिजिटल टीम ने लिखा- ‘दो तस्वीरें 500 सालों की यात्रा का वर्णन करती हुईं। एक ऐसी यात्रा जिसमें प्रेम, आस्था है और भक्ति का भाव है, सभ्यता की एक ऐसी यात्रा जो श्रीराम की महिमा की गाथा कहती है। जय श्री राम।’
लता मंगेशकर ने अपने लंबे चौड़े ट्वीट में लिखा- ‘नमस्कार। कई राजाओं का, कई पीढ़ियों का और समस्त विश्व के राम भक्तों का सदियों से अधूरा सपना आज साकार होता दिख रहा है। कई सालों के वनवास के बाद आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा है। शिलन्यास हो रहा है। इसका बहुत बड़ा श्रेय माननीय लालकृष्ण अडवाणी जी को जाता है, क्योंकि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर रथ यात्रा करके पूरे भारत में जनजागृति की थी और श्रेय माननीय बालासाहेब ठाकरे जी को भी जाता है।’ लता मंगेशकर ने इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी का भी शुक्रिया किया है।
अनुपम खेर ने लिखा, ‘आपको और आपके परिवार को राम जन्मभूमि पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्री राम।’
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पीएम मोदी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘एक लंबी तपस्या, त्याग और संघर्ष के बाद आज यह दिन आया। इसमें आप जैसे धर्म योद्धा का योगदान अद्भुत है। हम सब आपके ऋणी हैं। जय श्री राम।’
एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करके लिखा- बधाई। जय श्री राम। मुंबई में हमारे घर का नाम रामायण है। इसलिए हमारा परिवार सही मायनों में रामायण वासी है।
