अयोध्या : तापमान बढ़ा, धूप भी निकली पर नहीं मिली ठंड से राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

7.5 रहा जिले का न्यूनतम तापमान, शाम होते ही फिर बढ़ी गलन

अयोध्या। कई दिनों से लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को निकली धूप ने थोड़ी देर के लिए लोगों को राहत दी लेकिन शाम होते ही हवाओं ने मौसम में घुलन घोली तो लोग घरों में दुबक गए। हालांकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सर्द हवाओं के साथ गलनभरी ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव, ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं। दो दिनों से जनपद में कोहरा का असर भी दिखना शुरू हो गया है। हालांकि कोहरा छटने के साथ ही हल्की धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन शाम होते होते ठंड बढ़ने लगती है। लोगों का कहना है कि ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। दिनचर्या भी पूरी तरह बिगड़ गई। वहीं कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम ने बताया कि बुधवार को हवा की रफ्तार 2.9 किमी प्रतिघंटा रही।

वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटे में सुबह के समय कोहरा पड़ने के साथ औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अभी शीतलहर से राहत के आसार नहीं हैं।

अयोध्या : धूमधाम से निकली श्रीश्याम निशान यात्रा

संबंधित समाचार