अयोध्या : धूमधाम से निकली श्रीश्याम निशान यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। श्रीश्याम सेवा मंडल की ओर से 55वें श्रीश्याम जयंती महोत्सव पर बुधवार को शहर में श्रीश्याम निशान यात्रा निकाली गई। रिकाबगंज हनुमानगढ़ी से प्रारंभ हुई निशान यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। यह निशान यात्रा रिकाबगंज, चौक व फतेहगंज होते हुए मारवाड़ी भवन में  समाप्त हुई।

श्रीश्याम सेवा मंडल के पदाधिकारी ने बताया कि निशान यात्रा का हट्ठी महारानी सेवा संस्था, मधुर स्वीट्स व फतेहगंज में किशोरी लाल सिंहल के आवास पर स्वागत हुआ। 12 जनवरी को शाम सात बजे भजन गायक राज पारिख कोलकाता व कृष्णा दधिची बनारस की ओर से श्याम प्रभु का गुणगान व भजन प्रस्तावित है। आयोजन में बृज किशोर गोयल, अनूप सिंहल, विपिन सिंहल, रवि डालमिया व अमन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही।

ये भी पढ़ें : अयोध्या : जरूरतमंदों को बांटे हाइजीन किट व कंबल

संबंधित समाचार