रामपुर: विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण-पत्र मामले में टली सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज फिर होगी सुनवाई,एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में हो रही तारीखें

रामपुर, अमृत विचार। स्वार से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में बुधवार को गवाह नरेंद्र त्यागी कोर्ट पहुंचे,लेकिन पीठासीन अधिकार के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नही हो सकी। अब इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होना है।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

इस मामले में आजम खां, डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। सोमवार को आजम खां के अधिवक्ता ने गवाहों से जिरह करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसको कोर्ट ने तीनों पर दो हजार का हर्जाना डालते हुए स्वीकार किया।

जिसमें विवेचक किशन अवतार से जिरह पूरी हो गई थी। बुधवार को गवाह नरेंद्र त्यागी  कोर्ट पहुंचे,लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई नही हो सकी। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी और वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने  बताया कि पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई नही हो सकी।

यह भी पढ़ें- रामपुर: बीमार महिला को खाट से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसकर छेड़खानी, मौत

संबंधित समाचार