जैकलीन ने अपने दो सुपरहिट गानों के सालगिरह पर जश्न मनाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुम्बई। खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज ने समय-समय पर हमें अपनी प्लेलिस्ट के लिए कुछ बेहतरीन गाने दिए हैं। उनकी हर एक परफॉर्मेंस ने एक स्थायी छाप छोड़ दी है। हाल ही में, अभिनेत्री और उनके प्रशंसकों ने उनके गीत बीट पे बूटी के 4 साल और उनके एक अन्य गीत चंद्रलेखा के 3 साल पूरे होने …

मुम्बई। खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज ने समय-समय पर हमें अपनी प्लेलिस्ट के लिए कुछ बेहतरीन गाने दिए हैं। उनकी हर एक परफॉर्मेंस ने एक स्थायी छाप छोड़ दी है। हाल ही में, अभिनेत्री और उनके प्रशंसकों ने उनके गीत बीट पे बूटी के 4 साल और उनके एक अन्य गीत चंद्रलेखा के 3 साल पूरे होने की खुशी का जश्न मनाया है।

जैकलीन के हिट गीत ‘बीट पे बूटी’ ने सोशल मीडिया पर उस वक्त तहलका मचा दिया था जब यह इंटरनेट पर एक चैलेंज बन गया था और कोई इसे आजमा रहा था। नजीतन, जनता और प्रशंसकों ने इस गाने पर परफॉर्मेंस का भरपूर आनंद लिया।

इस खुशी के मौके पर बात करते हुए, जैकलीन फर्नांडीज ने साझा किया, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा गाने- बीट पे बूटी ने 4 साल और चंद्रलेखा ने 3 साल पूरे कर लिए हैं। मुझे वो समय याद आता है जब बीट पे बूटी के चैलेंज ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया था और चंद्रलेखा के लिए पोल डांस सीखना अद्भुत समय था। मुझे इन गानों पर परफॉर्म करने और शूटिंग करने में काफी मजा आया था।”

खैर, हम उस व़क्त को भी कैसे भूल सकते है जब ऋतिक रोशन और जैकलीन ने चैलेंज पर एक साथ ‘डांस’ किया था और तभी से दर्शक उन्हें फिर से एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही, चंद्रलेखा के लिए टाइगर श्रॉफ और जैकी को एकसाथ देखना भी दर्शकों के लिए खुशी का लम्हा था।

इतना ही नहीं, चंद्रलेखा गाने के साथ जैकलीन ने बॉलीवुड में पोल डांस का ट्रेंड शुरू कर दिया है और अभिनेत्री ने अपने इस नृत्य कौशल से हम सभी को स्तब्ध कर दिया था। निस्संदेह, वह एक असाधारण कलाकार है जो सभी के दिलों पर राज करना बखूबी जानती हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका