तुनीषा: वकील ने कोर्ट को बताया- अभिनेत्री ने मां को अंतिम कॉल में चंडीगढ़ के लिए टिकट कराने को कहा था 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पालघर। महाराष्ट्र में पालघर जिले की एक अदालत को बुधवार को बताया गया कि अभिनेत्री तुनीषा शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहले अपनी मां को फोन करके उन्हें चंडीगढ़ का टिकट कराने को कहा था। टेलीविजन अभिनेता शीजान खान की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता एवं तुनिषा की मां वनीता शर्मा के वकील तरुण शर्मा ने अदालत को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ेें - सुप्रीम कोर्ट:  सर्वर में गड़बड़ी की वजह से कम्प्यूटर एप्लीकेशन और आईटी सेवाएं अवरुद्ध

शीजान को उनकी सह-अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश आर.डी. देशपांडे ने सुनवाई 13 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। उस दिन खान की जमानत अर्जी पर फैसला आ सकता है। शर्मा (21) ने खान के साथ टेलीविजन धारावाहिक ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ में अभिनय किया था।

अभिनेत्री शर्मा ने वसई के पास एक धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। शर्मा और खान का प्रेम प्रसंग था, लेकिन दोनों हाल में अलग हो गए थे। खान (28) को शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वसई पुलिस ने 25 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।

बुधवार को शिकायतकर्ता वनिता शर्मा की ओर से पेश हुए अधिवक्ता तरुण शर्मा ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि अपराध गंभीर है। तरुण शर्मा ने खान के परिवार के उन आरोपों से इनकार किया कि तुनिषा और उनकी मां के संबंधों में खटास आ गई थी।

तरुण शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अदालत को बताया कि तुनिषा ने आखिरी बार अपनी मां को उस दिन (24 दिसंबर) दोपहर तीन बजे फोन किया था और उनसे चंडीगढ़ के लिए टिकट कराने को कहा था।’’ उन्होंने कहा कि शीजान खान ही वह व्यक्ति थे, जिनके साथ तुनिषा को आखिरी बार देखा गया था।

खान के वकीलों शैलेंद्र मिश्रा और शरद राय ने अदालत से अभिनेता को जमानत देने का अनुरोध किया, जो वर्तमान में ठाणे केंद्रीय जेल में बंद है। खान के वकीलों ने कहा कि इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लागू नहीं होता है।

ये भी पढ़ेें - दिल्ली दंगा: कोर्ट ने किया आप के पूर्व नेता ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप तय 

संबंधित समाचार