सुप्रीम कोर्ट: सर्वर में गड़बड़ी की वजह से कम्प्यूटर एप्लीकेशन और आईटी सेवाएं अवरुद्ध
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में बुधवार को डाटा सेंटर के एक सर्वर में अचानक आई गड़बड़ी की वजह से कई कम्प्यूटर एप्लीकेशन तथा आईटी सेवाएं अवरुद्ध हो गयीं। शीर्ष अदालत की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सभी संबंधित पक्ष संज्ञान लें कि डाटा सेंटर के एक सर्वर में अचानक आई गड़बड़ी की वजह से कम्प्यूटर एप्लीकेशन तथा आईटी सेवाएं अवरुद्ध तथा अनुपलब्ध हो गयी हैं।
ये भी पढ़ें - दिल्ली दंगा: कोर्ट ने किया आप के पूर्व नेता ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप तय
इनमें ई-कॉपीइंग, एससीआई इन्जेस्टन, एससीआई इंटरेक्ट, पेस अटेंडेंस, सिक्योर गेट, एससी ईएफएम (ईफाइलिंग न्यू) और अन्य संबंधित ऐप्लीकेशन शामिल हैं।’’ इसमें कहा गया, ‘‘हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आईटी सेवाओं को बहाल कर लिया जाएगा। हमारी वेबसाइट भी प्रभावित हो सकती है। असुविधा के लिए अत्यंत खेद है।’’
ये भी पढ़ें - पटना के बाद बक्सर में लाठीचार्ज, महिलाओं पर हमला निंदनीय: सुशील मोदी
