अयोध्या : घर में निकला विषखोपड़ा, वन विभाग ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर पंचायत बीकापुर में प्रयागराज हाईवे के किनारे स्थित एक घर में बुधवार को जहरीले जंतु के निकलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जहरीले जंतु को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।

क्षेत्र के रहने वाले राजेन्द्र पाठक ने बताया कि बुधवार को धूप निकलने के बाद घर के लोग छत पर थे तभी दीवार के सहारे अचानक विषखोपड़ा वहां आ गया। विषखोपड़ा देख घर के लोग बाहर आ गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी तारक नाथ चौबे व विजय बहादुर यादव विषखोपड़ा को पकड़कर वन रेंज कार्यालय खजुरहट ले गए। वन कर्मी तारक नाथ चौबे ने बताया कि पकड़े गए  विषखोपड़ा को जंगल में छोड़ दिया गया है।

संबंधित समाचार