बरेली: उपखनिज लदे वाहनों पर 31 जनवरी से माइन टैग अनिवार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने आदेश जारी किया

बरेली, अमृत विचार। अब अवैध खनन कर वाहनों से ढोने पर अंकुश लगेगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह ने उपखनिज लदे वाहनों पर 31 जनवरी से माइन टैग लगाना अनिवार्य होने का आदेश बुधवार को जारी कर दिया। 

चेक गेट्स तथा हैंड रीडर के माध्यम से अवैध खनन/परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए माइन टैग स्थापित किया जाना अनिवार्य किया है। जिन वाहनों पर माइन टैग स्थापित होगा। उन्हीं वाहनों का विभागीय पोर्टल पर upmines.upsds.gov.in पर ई-परिवहन-प्रपत्र जनित हो पाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: बहेड़ी में पांच हजार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग का जेई दबोचा

संबंधित समाचार