Swami Vivekananda Jayanti: 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं...स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सीएम योगी और अखिलेश यादव ने किया याद
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि हर साल आज के दिन (12 जनवरी) को स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) की जंयती होती है जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
कम उम्र में संन्यासी बनने वाले स्वामी विकेकानंद ने 19वीं शताबदी के अंत में विश्व मंच पर हिंदू धर्म को मजबूत पहचान दिलाई थी। स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती के मौके पर सीएम योगी ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी और युवाओं के आदर्श के रूप में याद किया।
'गर्व से कहो- हम हिंदू हैं।'
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 12, 2023
सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी, युवाओं के आदर्श, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सभी युवा साथियों को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी ने भी ट्वीट कर लिखा, गर्व से कहो- हम हिंदू हैं।' सनातन संस्कृति व भारतीय अध्यात्म परंपरा को वैश्विक क्षितिज पर पुनर्स्थापित करने वाले महान संन्यासी, युवाओं के आदर्श, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सभी युवा साथियों को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सबसे बड़ी श्रद्धांजलि ये होगी कि सब अपने ‘विवेक’ का सक्रिय-सदुपयोग करें।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 12, 2023
विवेक की निष्क्रियता समाज को जड़ कर देती है, जिससे समाज नकारात्मकता, संकीर्णता, हिंसक मनोवृति और राजनीतिक स्वार्थ के छल-कपट का शिकार होकर कुंठित हो जाता है।
भावपूर्ण नमन!
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती पर सपा अखिलेश यादव ने ट्वीट लिखा, '' स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर सबसे बड़ी श्रद्धांजलि ये होगी कि सब अपने ‘विवेक’ का सक्रिय-सदुपयोग करें। विवेक की निष्क्रियता समाज को जड़ कर देती है, जिससे समाज नकारात्मकता, संकीर्णता, हिंसक मनोवृति और राजनीतिक स्वार्थ के छल-कपट का शिकार होकर कुंठित हो जाता है। भावपूर्ण नमन!''।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: अरविंद हत्याकांड के दोषियों को आजीवन कारावास, 75-75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
