बरेली: देवरनिया पुलिस के गले की फांस बना वायरल ऑडियो, सीओ बहेड़ी करेंगे मामले की जांच
बरेली, अमृत विचार। गोकशी के मामले मे पकड़े गये एक शख्स को छोड़ने का मामला बरेली की देवरनिया पुलिस के गले की फांस बन गया है। इस मामले के ट्वीट के बाद जांच सीओ बहेड़ी को दी गई है। जबकि मामले में गौरक्षा परिषद को घसीटने वाले दोनों लोगों के साथ गौरक्षा परिषद का समझौता हो गया है। वहीं इससे पहले मंगलवार को एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो लोग बातचीत में गोकशी में देवरनिया पुलिस द्वारा पकड़े गए सद्दाम हुसैन नाम के व्यक्ति को गौरक्षा परिषद के तीन लोग तीस हजार में छोड़ने की बात कह रहे हैं। साथ ही पुलिस द्वारा रकम लेने की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: कटरी के ट्रिपल मर्डर में 18 नामजद समेत 15 अज्ञात पर एफआईआर
वहीं बुधवार को अखबारों की सुर्खियां बने इस मामले को लोगों ने शासन-प्रसाशन को ट्वीट किया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने देवरनिया पुलिस की भूमिका की जांच सीओ बहेड़ी को सौंप दी है। उधर, वायरल ऑडियो मे बातचीत करने वाले दोनों लोगों ने गोरक्षा परिषद के तीन लोगों का भी जिक्र किया है। जिसके बाद मंगलवार को गौरक्षा परिषद ने ऑडियो में बातचीत करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ बदनाम करने की तहरीर दी थी। जबकि बुधवार को गौरक्षा परिषद को ऑडियो में आरोप लगाने वाले दोनों व्यक्तियों से समझौता हो गया।
गौरक्षा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गंगवार ने बताया कि गौरक्षा परिषद को बदनाम करने वाले गिरघरपुर गांव के विष्णु मौर्य और गुनाह हट्टु के महावीर सिंह मौर्य के माफीनामा देना के बाद गौरक्षा परिषद ने अपनी तहरीर वापस लेकर समझौता कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने दूसरे संगठन के देवेन्द्र भास्कर नाम के व्यक्ति पर ऐसा षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। फिलहाल काफी फजीहत के बाद अब मामले की जांच सीओ बहेड़ी कर रहे हैं। वहीं सीओ बहेड़ी डॉ. तेजवीर सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को अखबारों की सुर्खियां बने इस प्रकरण को लोगों ने शासन-प्रशासन को ट्वीट किया, तो अफसरों ने देवरनिया पुलिस की भूमिका की जांच सीओ बहेड़ी को सौंप दी है। ट्वीट पर बरेली पुलिस की तरफ से जबाव आया, कि प्रकरण की जांच सीओ बहेड़ी को दी गई है। उधर वायरल ऑडियो मे बातचीत करने वाले दोनों लोगों ने गौरक्षा परिषद के तीन लोगों का भी जिक्र किया है। इसमे मंगलवार को गौरक्षा परिषद की तरफ से ऑडियो में बातचीत करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ बदनाम करने की तहरीर दी थी।
बुधवार को गोरक्षा परिषद का इस मामले में ऑडियो में आरोप लगाने वाले दोनों व्यक्तियों से समझौता हो गया। गौरक्षा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन गंगवार ने बताया कि प्रकरण में गौरक्षा परिषद को बदनाम करने वाले दोनों व्यक्तियों गांव गिरघरपुर के विष्णु मौर्य और गुनाह हट्टु के महावीर मौर्य के माफीनामा देने के बाद गोरक्षा परिषद ने अपनी तहरीर वापस लेकर समझौता कर लिया है। दोनों व्यक्तियों ने दूसरे संगठन के देवेन्द्र भास्कर पर ऐसा षड़्यंत्र रचने का आरोप लगाया लगाया गया। काफी फजीहत के बाद मामला अब सीओ बहेड़ी के पास पहुंच गया है। वह इसकी जांच कर रहे हैं।
प्रकरण की जांच मिली है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- डॉक्टर तेजवीर सिंह, सीओ बहेड़ी ।
ये भी पढ़ें- बरेली: 19 थोक पटाखा कारोबारियों के निरस्त लाइसेंस पर सुनवाई आज
