योगी की मंत्री बोलीं - मां पीतांबरा का महायज्ञ देश के लिए शुभ संकेत
अमृत विचार,लखनऊ । मां पीताम्बरा का 108 कुंडीय महायज्ञ की शुरूआत 22 जनवरी से होगी। राजधानी के झुलेलाल वाटिक के समीप उपासना स्थल पर 22 जनवरी से 30 जनवरी तक यह महायज्ञ होगा। गुरुवार को युवा दिवस के अवसर पर मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ के प्रचार वाहन को पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर पर मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ होने जा रहा है। यह हमारे देश भारत के लिए शुभ संकेत है। इस अवसर पर हम भी मां पीतांबरा को याद कर रहे हैं। इस यज्ञ के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश को जोड़ने का काम होगा। इससे विवेकानन्द जी के अखण्ड भारत का सपना भी पूरा होगा। बताया जा रहा है कि यज्ञ का आयोजन दांडी स्वामी श्री रामाश्रय जी महाराज के नेतृत्व में होना है।
इस अवसर पर योगी राकेश नाथ ने कहा कि यज्ञ की वजह से वातावरण में फैले तमाम तरह के वायरस समाप्त हो जायेंगे। लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी। इससे स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। इसके अलावा यज्ञ वह वैज्ञानिक विधि है जो मानव के मनोविकारों को ठीक करने का काम करते हैं। यज्ञ से जहां एक तरफ वर्षा होती है,वहीं दूसरी तरफ धरती को भी लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि इस यज्ञ में भारत के कोने –कोने से भक्त शामिल होंने पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें : अखिलेश बोले - सरकारी लूट है UP GLOBAL INVESTORS SUMMIT
