मेरठ: स्वामी विवेकानन्द की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाई, जमकर दौड़े धावक
मेरठ, अमृत विचार। जिला अध्यक्ष भारतीय युवा मोर्चा मोहन गुर्जर किनौनी के नेतृत्व में यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्यातिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला अध्यक्ष भाजपा विमल शर्मा, उत्तर प्रदेश ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, पूर्व विधायक संगीत सोम, मनिंदर पाल सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मेरठ बागपत रहे।
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर यंग इंडिया रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न कस्बों व गांवों से धावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथियों ने धावकों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
5 किलोमीटर प्रतियोगिता में धावक जमकर दौड़े और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डब्बू, द्वितीय स्थान अक्षय, तृतीय स्थान अजय सोम ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 51 सौ, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 31 सौ, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावक को 21 सौ नकद राशि व स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा सतेंद्र भराला, जिला महामंत्री समीर चौहान, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला, रवि मंडोरा, पीयूष मुखिया, आजाद नंगला, आशीष जैन, अभिषेक मौर्य, राहुल चौहान, गौरव राणा, बादल चौधरी, मोंटी सोम, अनिल फौजी, रवि बटजेवरा, अश्वनी राणा, मुदित शर्मा, राजकुमार पंवार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- मेरठ : कम्युनिटी हॉल में गोकशी, भड़के लोग, पुलिस का घेराव कर हंगामा
