खटीमा: चैकी इंचार्ज और पुलिस कर्मियों से मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सीमा से सटे सत्रहमील पुलिस चैकी इंचार्ज समेत पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट, अभद्र व्यवहार व वर्दी फाड़ने के प्रयास के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी, उसके पुत्र, दो लड़कियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

सत्रहमील पुलिस चैकी इंचार्ज एसआई संदीप पिलख्वाल ने बताया कि बुधवार को वह चौकी में मौजूद थे। इसी बीच दोपहर करीब 12.06 बजे ग्राम नौसर निवासी जयचन्द ने फोन से सूचना दी कि ग्राम नौसर के ही आरोपी पीर मोहम्मद व उसके लड़के रहीम  जबरन ट्रैक्टर से उनके खेत को जोत रहे हैं। विरोध करने पर आरोपी उन पर दोबारा हमला कर सकते हैं। 

सूचना पर एसआई हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल विपिन सिंह चैकी क्षेत्र से 12.15 बजे ग्राम नौसर रवाना हुए। खेत में पर पहुंचे। तब खेत पर शिकायकर्ता जयचन्द, ग्राम प्रधान महेंद्र प्रसाद व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। उनके की ओर से घटना के संबंध में जानकारी दी गयी और आरोपी पीर मोहम्मद व उसके लड़के रहीम की ओर से जोते गए खेत का मुआयना कराया गया।

घटना की जानकारी के लिए आरोपी पीर मोहम्मद को मौके पर बुलाने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क ना होने पर फिर उसके लड़के हलीम मोहम्मद को फोन कर मौके पर आने के लिए सूचित किया गया। काफी समय बाद तक मौके पर आरोपी पीर मोहम्मद के ना आने पर एसआई कांस्टेबल विपिन सिंह के साथ आरोपी के घर गए। आरोपी पीर मोहम्मद से घटना की जानकारी के लिए चौकी चलने के लिए कहा गया।

इस पर पीर मोहम्मद और उसकी दो लड़कियों शहाना और शाहजहां ने चलने को मना किया और अचानक किसी वस्तु से पीछे से हमला कर गाली गलौच कर मारपीट कर पुलिस वर्दी पर छीना झपटी की और एसआई की वर्दी के सोल्डर बैज खींचकर फाड़ने का प्रयास किया। इसमें उनकी वर्दी की कमीज के सोल्डर बैज तोड़ दिए और विपिन की भी वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। कुछ समय बाद वहां आरोपी पीर मोहम्मद का लड़का रहीम भी आ गया जो अपनी दो बहनों के साथ हम पुलिस कर्मियों से बदतमीजी, गाली गलौच कर रहा था। उक्त घटना के बाद कांस्टेबल कुलदीप सिंह के आने के बाद उक्त लोग शांत हुए।

शिकायकर्ता जयचन्द, ग्राम प्रधान महेंद्र प्रसाद व गांव नौसर के कई लोग मौके पर ही मौजूद थे। उक्त आरोपी पीर मोहम्मद, उसके लड़के व लड़कियों ने मारपीट के संबंध में पूर्व में भी उक्त जयचन्द द्वाकी ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी पीर मोहम्मद, उसके पुत्र रहीम व पुत्री सहाना, शाहजहां पर ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों से मारपीट, बदतमीजी, गाली गलौच व अचानक हमला कर वर्दी फाड़ने के प्रयास का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी पीर मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार