जोशीमठ के बाद अलीगढ़ में घर की दीवारों में पड़ी दरार, लोग भयभीत
अलीगढ़। जोशीमठ में भूधंसाव की खबरों के बीच अब अलीगढ़ के कंवारीगंज क्षेत्र के कई घरों में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्य सरकार की स्मार्ट सिटी स्कीम के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में रिसाव के चलते दरारें पड़ रही हैं
जानकारी मिलने के बाद नगर निगम ने दरारों के कारण की जानकारी के लिए जांच टीम भेजने का निर्णय लिया है। चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्रा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नगर निगम की टीम दरारों वाली जगह का जायजा लेगी और जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
अलीगढ़ के कुछ घरों में दरारें ऐसे समय पड़ी हैं जब उत्तराखंड के जोशीमठ जिले के 800 घरों में दरारें पड़ने से चार हजार से ज्यादा लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। भू वैज्ञानिकों ने जोशीमठ के हालात के लिए अव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को ठहराया है। इसके अलावा नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) की पनबिजली योजना को भी इंगित किया जा रहा है। हालांकि एनटीपीसी ने इसका खंडन किया है।
ये भी पढ़ें : IPS Transfer: UP में 22 आईपीएस अफसरों के हुए तबादले, कई जिलों के कप्तान भी बदले, देखें लिस्ट
