हल्द्वानी: अब विवेकानंद चौराहे के नाम से जाना जाएगा जेल रोड तिराहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुरुवार को जेल रोड तिराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सनातन धर्म का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने आगे कहा कि वह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, यही वजह है कि हर साल उनकी जयंती विश्व युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणाओं का क्रियान्वयन होगा तब हल्द्वानी का चौतरफा विकास व सौंदर्यीकरण होगा।

मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि नगर निगम ने जेल रोड तिराहे पर 72.27 लाख रुपये से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, ‘आई लव हल्द्वानी’ सेल्फी प्वाइंट व म्यूजिकल फाउंटेन स्थापित किया है। इस मौके पर उन्होंने जेल रोड तिराहे का नाम विवेकानंद चौराहा किए जाने की घोषणा की।

इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्य, साकेत अग्रवाल, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हेमंत द्विवेदी, डॉ. जेडए वारसी, पार्षद रवि जोशी, राजेंद्र जीना, चंदन बिष्ट, राहुल झिंगरन, जितेन्द्र मेहता, शांति भट्ट, मोहन पाठक, नीरज बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार