हरदोई: शादी का झांसा देकर बनाया बंधक, किया दुष्कर्म
हरदोई, अमृत विचार। शादी का झांसा देकर युवती को बहाने से बुला कर उसे कमरें में बंधक बना कर पहले तो दुष्कर्म किया और उसके बाद रात के अंधेरे में उसे अकेला छोड़ कर कहीं फरार हो गया। पुलिस ने दी गई तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया गया है कि अतरौली थाने के एक गांव की युवती पांचवीं तक की पढ़ाई करने के बाद घर में बैठ गई। करीब 6 महीने पहले उसी गांव का सियाराम पुत्र चिन्ता लोधी ने उसे शादी का झांसा देते हुए पहले उससे दोस्ती गांठी, उसके बाद वह 10 जनवरी को उसे बहाने से अपने साथ आम के बाग में बनें गुड्डू के कमरें में ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे दूसरे ठिकाने पर बंधक बना कर सारे दिन वहशीपन का खेल खेला और रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए युवती को वहीं अकेला छोड़ कर कहीं फरार हो गया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर सियाराम के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। इसकी जांच इंस्पेक्टर वहीद अहमद को सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें - बरेली: जमीन पर कब्जे को लेकर हुए ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया
