OMG! स्टंट देख हर किसी के उड़े होश, तेज रफ्तार ट्रक के नीचे से निकाली कार
Stunt Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आते रहते हैं। इस बीच हैरतअंगेज स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक चालक अनोखा कारनामा करते देखा जा सकता है, जो यूजर्स के होश उड़ा देगा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है।
आकाश चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो
वीडियो को सोशल मीडिया पर आकाश चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, इसके साथ ही उन्होंने अपने एक्सप्रेशऩ भी शेयर किए हैं। वीडियो में एक ड्राइवर को खतरनाक अंदाज में कार चलाते देखा जा रहा है। जिसे देखने के बाद यूजर्स ने दांतों तले अपनी उंगली दबा ली है। वहीं ज्यादातर यूजर्स ऐसा कुछ करने की सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो में कार सवार शख्स किसी फिल्मी हीरो की तरह स्टंट करते नजर आ रहा है।
Kaise Kar Lete Ho, Prabhu 🤷♂️🫣🥳 #AakashVaniFunny pic.twitter.com/8xf0dYjU7I
— Aakash Chopra (@cricketaakash) January 11, 2023
इस स्टंट के दौरान स्पीड में आई थोड़ी सी कमी भी एक बड़े हादसे का रूप ले सकती है। फिलहाल वीडियो को शेयर करने के साथ ही आकाश चोपड़ा के एक्सप्रेशन यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। वीडियो में आकाश चोपड़ा को एक्सप्रेशन देते हुए 'महीन सी थी दरार, निकाल दी पूरी कार, कैसे कर दिया यार?'कहते सुना जा सकता है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
