अमेठी : अभिजीत ने बनाया रिकॉर्ड, हिस्ट्री क्विज में मिले 100 फ़ीसदी अंक
अमेठी। इंदौर में आयोजित हुए 17वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में एक्जीविशन के अंतर्गत केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा आयोजित हिस्ट्री क्विज कॉम्पीटिशन में जिले के युवा कवि अभिजीत त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया।इस क्विज में उन्होंने फर्स्ट राउंड में 10 में से 10 प्रश्न सही किए।
उसके बाद एडवांस हिस्ट्री क्विज लेवल ओपन हुआ। उसमें भी उन्होने 12 में से 12 प्रश्न सही कर दिए।आयोजकों ने प्रसन्नता के साथ सम्मानित किया और कहा कि अभी तक कोई एडवांस क्विज लेवल पर पहुंचा ही नहीं था। हिस्ट्री की क्विज में भी 4 से ज्यादा प्रश्न अभी तक कोई सही नहीं कर पाया था।अभिजीत को आयोजकों ने कहा कि वे पहले व्यक्ति हैं, जिसने सभी दसों प्रश्न सही किए और उसके बाद एडवांस क्विज में भी 100% स्कोर किया।अभिजीत ने कहा कि हम अमेठी से हैं, वहां के लोग इतिहास लिखने का काम करते हैं।अब हम भला इतिहास के प्रश्न कैसे गलत कर देते।
ये भी पढ़ें : यूपी में 12 लाख बच्चों का होगा टीकाकरण
