आज का राशिफल। 13 जनवरी, 2023
मेष
आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर मामले अटकने की संभावना है। सरकारी जॉब कर रहे लोग छुट्टी के लिए विचार कर सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर फोकस्ड रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बाहर आ सकते हैं।
वृष
आज पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। किसी दोस्त के घर मिलने जा सकते हैं। युवाओं को अपने करियर की चिंता रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। सर्वाइकल के दर्द से जूझना पड़ सकता है।
मिथुन
आज व्यवसाय में लाभ तो होगा लेकिन तनाव भी बढ़ेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। प्रतिष्ठा को लेकर सजग रहें। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए।
कर्क
आज प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारियों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों व लिए गए निर्णयों की प्रशंसा होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। आपके की प्रशंसा होगी।
सिंह
आज व्यापार में आपको पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। दिखावे के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए काफी लाभप्रद सिद्ध होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।
कन्या
आज धन की कमी दूर होगी। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े होने की संभावना है। परिवार के लोगों की चिंता रहेगी। बेमन से कार्यों को करने से बचना चाहिए। आडंबर और दिखावे से बचे।
तुला
आज अपेक्षा के अनुसार व्यवसाय में परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। धन संबंधित मामलों को लेकर चिंता हो सकती है। अनजान लोगों को धन उधार देने से बचें।
वृश्चिक
आज व्यापार में आपकी योजना सफल होगी। इंटरव्यू में आपको शानदार सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।
धनु
आज आपको बोलते समय शब्दों पर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। अपनी व्यावसायिक नीतियों में बदलाव ला सकते हैं। छात्र पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
मकर
आज कानूनी विवादों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई में काफी ध्यान रखने की आवश्यकता है। उच्च अधिकारी आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ा सकते हैं। लेकिन आप चतुराई से काम निकाल लेंगे।
कुंभ
आज भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण बातों को सबके सामने शेयर न करें। गलतफहमी को लेकर रिश्तों में अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। कारोबार को लेकर आपको बड़े बदलाव करने से बचना चाहिए।
मीन
आज योग और मेडिटेशन को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। आपके जनसंपर्क का दायरा विस्तृत होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।
