Farrukhabad Crime : कमरे में मिला दंपति का शव, मरने से पहले मां से की बात, आठ महीने हुई थी शादी
Farrukhabad Crime फर्रुखाबाद में कमरे में दंपति का शव मिला।
Farrukhabad Crime फर्रुखाबाद के कायमगंज में कमरे में दंपति का शव मिला। पत्नी का बैड पर पति का फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर एसपी मौके पर पहुंचे।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। Farrukhabad Crime कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दत्तू नगला में पत्नी का शव बैड पर और पति फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव बाहर निकाले। एसपी अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस दंपती के आत्महत्या करने की बात कह रही है। मरने से पहले युवक ने दिल्ली में रह रही मां से फोन पर बात की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के कटरा निवासी संजय (25) बिजली विभाग में आउटसोर्स से मीटर रीडिंग का काम करता था। उसकी शादी मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव मझोला निवासी पुष्पा (21) के साथ आठ माह पूर्व हुई थी। संजय पत्नी के साथ कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव दत्तूनगला में किराये के मकान में रह रहे थे। गुरुवार रात करीब 12 बजे संजय के चचेरे भाई मनोज ने यूपी 112 पर दंपती के आत्महत्या करने की जानकारी दी।
.jpg)
पुलिस मौके पर पहुंची, संजय के घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में बैड पर पुष्पा का शव पड़ाथा और संजय फांसी के फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने संजय के शव को नीचे उतार लिया। फोरेंसिक और एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। एसपी ने चचेरे भाई मनोज से मामले की जानकारी की।
फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य के लिए नमूने लिए। मनोज ने बताया कि संजय की मां बसंतीदेवी दिल्ली में दूसरे पुत्र के साथ रहती है। बसंतीदेवी का रात में फोन आया। उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले पुत्र संजय का फोन आया था। उसने बताया कि पत्नी पुष्पा ने जहर खा लिया है। जिससे उसकी मौत हो गई।

अब वह भी जिंदा नहीं रहना चाहता है। जल्दी से जाकर देखों संजय क्या कर रहा है। फोन कटने के बाद वह संजय के घर गया, दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं आया। तब पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो पुष्पा का शव बैड पर और संजय फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि यूपी 112 पर दंपती के आत्महत्या करने की जानकारी मिली थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
