अयोध्या: कांग्रेस का 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। Hath se Hath Jodo ... भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार देने के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी। दो महीने तक चलने वाले इस अभियान का आगाज 26 से होगा। अभियान के दौरान नेताओं व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने बताया कि पदयात्रा के रूप में यह अभियान प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक पहुंचेगी। 

उन्होंने बताया कि पदयात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी  का पत्र व मोदी सरकार के खिलाफ पत्र भी डोर टू डोर वितरित की जाएगी। साथ ही जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित होगा। गौरव तिवारी ने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली महारैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। 

वहीं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश की राजधानी में महिला मार्च और महिला घोषणा पत्र का विमोचन होगा। इसको लेकर लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर एक बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल साबरी, मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रशासनिक प्रभारी व संगठन महासचिव दिनेश सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: मां को पीटा, बेटी के फाड़ दिए कपड़े...आगापुर में दबंगों ने किया दिनदहाड़े हमला

संबंधित समाचार