Mahoba News : टेंपो पांच फिट गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Mahoba News महोबा में टेंपो चालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

Mahoba News महोबा के बेलाताल श्रीनगर मार्ग में गुरुवार की रात टेंपो पांच फिट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

महोबा, अमृत विचार। Mahoba News बेलाताल श्रीनगर मार्ग में गुरुवार की रात को बड़े वाहन की रोशनी की चकाचैंध के चलते टेंपो चालक असंतुलित होकर पांच फिट गहरी खाई में गिरकर पलट गया, जिससे टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

टेंपो चालक अकेला होने के कारण कोई चीख पुकार नहीं हुई। थोडी देर बाद किसानों की टेंपो की जलती लाइट पर नजर गई। किसान मौके पर पहुंचे  लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। चालक की मौत से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

गुरुवार की रात करीब नौ बजे ग्राम अजनर निवासी गाविंद दास पुत्र हरदास टेंपो लेकर अपने छोटे भाई को थाना महोबकंठ के ग्राम दादरी जा रहा हैं। उसी समय सामने से आ रहे डंफर की तेज रोशनी के चलते वह संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पांच फिट गहरी खाई में टेंपो गिर गया।

टेंपो पलटने से उसकी लाइटें ऊपर जलने के कारण आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो टेंपो चालक दबा पड़ा था, उसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी घटना स्थल पर मृत्यु हो गई थी। चालक की मौत से परिवार के लोग और ग्रामीण खासे गमगीन हैं।

 ग्रामीणों ने बताया कि चालक घर का मुखिया था। पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी इसे के भरोसे थी। मां 62 वर्षीय वृद्धा है और पिता की मौत हो चुकी है। एक छोटा भाई है वह भी बड़े भाई के पास रहता है।

बूढ़ी मां को परिवार का पालन पोषण करने की चिंता सता रही है। टेंपो पलटने से वह भी बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया है। इस हादसे से ग्रामीण खासा गमगीन हैं। ग्रामीण बूढ़ी मां को सांत्वना दे रहे हैं।

संबंधित समाचार