अयोध्या: बीमारी से तंग साकेत कॉलेज के छात्र ने किया सुसाइड 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के महाजनी टोला में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह बीमारी के चलते मानसिक अवसाद में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। 

बताया गया कि शुक्रवार को महाजनी टोला जैन मंदिर के पास 18 वर्षीय अभिषेक गौड़ का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। वह साकेत महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और गत वर्ष 14 मार्च को हुई दुर्घटना के बाद बीमार चल रहा था। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पिता चाट का ठेला लगाते हैं और बीमार बेटे का जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. शिशिर वर्मा से उपचार करा रहे थे। पिता जय प्रकाश का कहना है कि इधर कुछ दिनों से बेटे का मानसिक अवसाद बढ़ गया था, जिसके चलते वह अपना काम बंद कर देखभाल में जुटे थे। उनका कहना है कि इसी बीमारी और मानसिक अवसाद के चलते अभिषेक ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है। प्राथमिक पड़ताल में बीमारी और मानसिक अवसाद के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें -हरदोई: पुलिस के हत्थे चढ़ा ब्लाइंड मर्डर का मास्टरमाइंड  

संबंधित समाचार