हरदोई: जरूरतमंदों का पेट भर रही मां अन्नपूर्णा रसोई, संचालन के 6 माह पूरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। भारतीय रोटी बैंक पिछले सात सालों से समाज के तमाम ज़रूरतमंदो का हर संभव सहयोग कर समाज सेवा में सहभागिता कर रहा है। भारतीय रोटी बैंक 13 जुलाई 2022 से मेडिकल कालेज के गेट पर मां अन्नपूर्णा रसोई की नींव रखी गई थी। जिसमें हर दिन जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया जाता है। शुक्रवार को मां अन्नपूर्णा रसोई के संचालन के लगातार 6 माह पूरे हो चुके है।

जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारियों व सहयोगियों और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में केक काटकर छह माह पूरे होने का उत्सव मनाया गया और हमेशा की तरह जरूरतमंदों को भोजन देकर हर दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी की मौजूदगी से भारतीय रोटी बैंक परिवार का हौसला और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अनुभूति हो रही है कि भारतीय रोटी बैंक परिवार के इस सामाजिक सहयोग के कार्य मे विशेष रूप से सहयोग व स्नेह प्राप्त मातृ शक्ति समाज की सुधी माताओं बहनों के द्वारा शुरुआत से ही पूर्ण सहयोग मिल रहा है। 

मां अन्नपूर्णा रसोई छह माह पूरे होने के दौरान अरुणेश पाठक,आशुतोष पाठक,प्रशांत पाठक,आलोक गुप्ता विनय सिंह,नीरज मिश्र बब्लू, मुकेश पाण्डेय,ओम टण्डन जिलाध्यक्ष,मयंक चौहान,सुशील कुमार वर्मा,अविनाश चंद्र गुप्ता,आलोक तिवारी,संजेश तिवारी कमलेश पाठक , मातृ शक्ति समाज की रश्मि गुप्ता,संगीता गुप्ता रचना सिंह,रचना बंसल,बॉबी ओमर,रीना जायसवाल,कल्पना गुप्ता कंचन मिश्रा पुष्पा अग्निहोत्री  गीतिका चतुर्वेदी,सुहाना जैन,सरिता तिवारी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें -हरदोई: हत्या के प्रयास में 10 साल की कैद, लगा जुर्माना  

संबंधित समाचार