बहराइच: बाग में अज्ञात लोगों ने किया गो वंश का वध, ग्रामीणों में नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, मोतीपुर, बहराइच। चौधरी गांव निवासी एक ग्रामीण के बाग में अज्ञात लोगों ने गो वंश का वध कर मांस को इधर उधर फेंक दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग नाराज हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौधरी गांव में शोभा राम गुप्ता की बाग है। बाग में शुक्रवार को किसी ने एक गो वंश का वध कर दिया। इसके बाद मांस को पूरे बाग में फेंक दिया। गो वंश के गर्दन में टैग भी लगा था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि गोशाला से मवेशी लाकर वध किया गया है। गो वध की सूचना पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-  बहराइच: बीडीओ ने ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं

संबंधित समाचार