बरेली: 60 साल की उम्र में रंगीन मिजाज हुआ रिटायर्ड फौजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सेना से रिटायर्ड फौजी बुढ़ापे में रंगीन मिजाज हो गया है। जिस पत्नी के साथ निकाह करके वह 33 साल रहा था, अब उसे वह अपने लायक नहीं लग रही है। आरोप है कि वह बाहर से लड़कियों और औरतों को घर में लाता है और पत्नी के सामने उनके साथ अश्लील हरकत …

बरेली,अमृत विचार। सेना से रिटायर्ड फौजी बुढ़ापे में रंगीन मिजाज हो गया है। जिस पत्नी के साथ निकाह करके वह 33 साल रहा था, अब उसे वह अपने लायक नहीं लग रही है। आरोप है कि वह बाहर से लड़कियों और औरतों को घर में लाता है और पत्नी के सामने उनके साथ अश्लील हरकत करता है। पत्नी ने विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया। गला घोटकर उसे मारने की कोशिश भी की।

बारादरी थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि उनकी शादी वर्ष 1985 में फौजी के साथ हुई। उनके दो शादीशुदा बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र 31 साल है। पति की उम्र लगभग 60 साल की है। कुछ दिनों से उसके पति उससे कहते हैं कि वह उसके लायक नहीं है। बेटों की गैरमौजूदगी में वह लड़कियों और औरतों को घर में लाकर उनके साथ अय्याशी करते हैं। वह विरोध करती हैं तो उनके साथ मारपीट करते हैं।

आरोपी पति एक बार पत्नी का गला दबाकर उसे मारने का भी प्रयास कर चुका है। उसके बच्चे भी विरोध कर चुके हैं लेकिन फौजी मानता ही नहीं है। महिला ने बारादरी थाना पुलिस से इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की तो बुधवार को महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

संबंधित समाचार