बहराइच: धू-धू कर जल गया विद्युत ट्रांसफार्मर, अंधेरे में चंदेला कला गांव की दो हजार की आबादी
अमृत विचार, बहराइच। जिले के चंदेला कला गांव स्थित बिजली का ट्रांसफार्मर अधिक भार के चलते शाम को जल गया। इसकी सूचना उपकेंद्र में दी गई। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर न बदले जाने से गांव के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं।
नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदेला कला में मंदिर के पास विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से गांव में लोगों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। शुक्रवार शाम को विद्युत ट्रांसफार्मर अधिक भार के चलते धू धू कर जल गया। ग्रामीणों की सूचना पर उपकेंद्र बंजारन टांडा के कर्मियों ने बिजली आपूर्ति काट दी।
लेकिन अभी तक गांव का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से गांव की दो हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। इस मामले में अधिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्टाक में ट्रांसफार्मर नहीं है। आते ही बदलवा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-Sultanpur Incident: एसयूवी की चपेट में आने से छात्र की मौत, एक घायल
