Kanpur Panki Murder : घर से निकले युवक की सिर कूंचकर हत्या, मैदान में पड़ा मिला शव, खून से सनी ईंट बरामद
Kanpur Panki Murder कानपुर में युवक की हत्या कर शव मैदान में फेंका।
Kanpur Panki Murder कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज में युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर ही मैदान में पड़ा मिला। पुलिस को घटनास्थल के पास में ही खून से सनी ईंट बरामद हुई।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Panki Murder पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज में युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पनकी एसीपी निशांक शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने खून से सनी ईंट बरामद की।
गंगागंज भाग-2 निवासी पप्पू (26) इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में काम करता था। मृतक भाईयों में तीसरे नंबर का था। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। इधर, काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की।
इधर, अगली सुबह घर के पास में ही खाली मैदान में उसका खून से सना शव मिला। शनिवार सुबह इलाके के लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पनकी एसीपी निशांक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि इलाके के लोगों ने नशेबाजी के बाद हत्या करने की आशंका जताई। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।
