बरेली: ये ओवरिब्रज हैं खतरनाक, इनसे निकलना है जोखिम भरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर के ओवरब्रिज पर बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। हर साल गड्ढामुक्त करने के नाम पर लाखों रुपयों का बजट खर्च किया जाता है। लेकिन कुछ ही दिन बाद स्थिति ज्यों की त्यों हो जाती है। अगर संभल कर न चले तो गड्ढे किसी की जान ले सकते हैं। वहीं, …

बरेली,अमृत विचार। शहर के ओवरब्रिज पर बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। हर साल गड्ढामुक्त करने के नाम पर लाखों रुपयों का बजट खर्च किया जाता है। लेकिन कुछ ही दिन बाद स्थिति ज्यों की त्यों हो जाती है। अगर संभल कर न चले तो गड्ढे किसी की जान ले सकते हैं। वहीं, पुलों पर प्रकाश व्यवस्था का हाल भी बेहाल है।

शहर के किला ओवरब्रिज पर कई जगहों पर गड्ढे हैं। यहां पर करीब दो माह पहले पैचवर्क का कार्य किया गया था। लेकिन हल्की बारिश में पैचर्वक के दौरान जो गड्ढे भरे गए थे। वह कुछ दिन बाद ही पहले की तरह हो गए। इस पुल पर गैप भी है। इसके कारण वाहनों से उछल कर गिरने का डर रहता है। कुछ जगहों पर रेलिंग टूटी होने की वजह से हादसे का भय भी बना रहता है।

हार्टमैन पुल पर कई जगहों पर गड्ढा और बीच सड़क पर लोहे की सरिया निकलने के कारण अक्सर हादसा हो जाता है। इससे सबसे अधिक खतरा बाइक सवार को होता है। चार पहिया वाहनों के टायर फटने का भी डर बना रहता है। श्यामगंत पुल पर शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है। पुल पर लगी सभी लाइटें खराब हैं। यही स्थिति चौपुला पुल की है। इस पर भी जगह-जगह गड्ढे हैं।

संबंधित समाचार