हरिद्वार: दो दिन लगेगी मकर संक्रांति पर आस्था की डुबकी, घाटों पर व्यवस्थाएं पूरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। हरिद्वार में मकर संक्रांति की डुबकी के लिए आस्था का रेला उमड़ पड़ा है। कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर मकर संक्रांति स्नान की तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया था। सूर्य के उत्तरायण होने पर देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर डुबकी लगाने की व्यवस्था की गई है।

इस बार भी मकर संक्रांति की डुबकी दो दिन लगेगी। शनिवार की रात सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं, स्नान सुबह से ही आरंभ हो जाएगा। लेकिन, पुण्यकाल की मान्यता रखने वाले रविवार को संक्रांति की डुबकी लगाएंगे। शनिवार की रात 8:44 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही खरमास उतर जाएगा।

उदया तिथि की मान्यता के क्रम में पुण्यकाल रविवार की सुबह से शाम तक रहेगा। लेकिन संगम पर डुबकी शनिवार को ही लगने लगेगी। सूर्य के उत्तरायण होने से पहले मकर संक्रांति स्नान के लिए श्रद्धालू पहुंच गए हैं। मकर संक्रांति के स्नान के लिए देश के कोने-कोने से संतों-भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

संबंधित समाचार