रामपुर : पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिलक (रामपुर),अमृत विचार। पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गौ-तस्कर गोली गलने से घायल हो गए। जबकि दो मौके से फरार होने में सफल हो गए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को कार में एक गाय का बछड़ा भी बरामद हुआ। 

शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि मिलक कोतवाल  राजेश बैशला पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान सिहारी गांव के पास रठौण्डा की तरफ से आती हुई दिखाई दी तो पुलिस ने टार्च की रोशनी से कार को रुकने का इशारा किया। परन्तु  चालक ने  कार को कट मारकर केमरी की तरफ कार को तेज रफ्तार से भगा दिया। पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार हरदासपुर गांव की तरफ मुड़ गई तथा पुरनापुर गांव को जाने बाली पुलिया से टकरा गई। 

पुलिस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर घायल

इस दौरान पुलिस को अपनी ओर आता देख  कार सवारों ने पुलिस पर जानलेवा फायर कर दिए। पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए जबाबी फायरिंग की तो शेरजमा एवं बाबू बच्चा निवासी ग्राम बंजरिया खान थाना गंज रामपुर के पैरों में गोली लग गई तथा घायल अवस्था मे  जमीन पर गिर गए। पूछताछ में बताया कि उनके साथ रिज़वान व उस्मान निवासी ग्राम जुठीया थाना शहजादनगर भी साथ थे। मौका पाकर दोंनो फरार हो गए। 

पुलिस ने मौके से एक क्षतिग्रस्त जाइलो कार संख्या UK 06 AU 5651 जिसमें एक गाय का बछड़ा  एवं मांस काटने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने सी एक्ट में चारों गौ-तस्करों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस के अनुसार शेरजमा पर 16 एवं बाबू बच्चा पर 9 मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें :  रामपुर: बीमार होने के कारण कोर्ट नहीं पहुंचे आजम खान, अब 17 जनवरी को सुनवाई

संबंधित समाचार