मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाना चाहते हैं बोनी कपूर, जल्द शुरू करेंगे काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाना चाहते हैं। बोनी कपूर निर्मित और शेखर कपूर निर्देशित सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। बोनी कपूर फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें- Randeep Hooda अस्पताल में भर्ती, स्वतंत्र वीर सावरकर फिल्म के लिए किया 22 किलो वजन कम 

बोनी कपूर से पूछा गया कि वह अपनी किस फिल्म का सीक्वल बनाना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, मैं मिस्टर इंडिया 2 बनाऊंगा। सच में यदि मैं जल्द ही इस काम कर दूंगा। लव रंजन के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म इस साल होली के मौके पर 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

ये भी पढ़ें- भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने उर्फी जावेद का बयान किया दर्ज, जानें मामला

 

संबंधित समाचार