जैसा सोचेगे, वैसे ही बन जाओगे :कैलाश चंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। विश्व धर्म संसद में भारतीय संस्कृति व दर्शन को प्रतिष्ठित करने वाले भगवान रामकृष्ण परमहंस के प्रिय शिष्य स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन अध्यात्म दिवस समारोह के रूप में मनाया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समाजसेवी कैलाश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने अवधपुरी स्थित आवास में कार्यक्रम का आयोजन किया।

श्रद्धांजलि देने के बाद कायस्थ समाज के आदि देवता भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन किया गया। इस अवसर पर सहकार भारती अयोध्या महानगर के उपाध्यक्ष आरके लाल श्रीवास्तव, कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के पूर्व लेखा अधिकारी जेके श्रीवास्तव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचार प्रमुख अमित शंकर, पंकज श्रीवास्तव,अशोक सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। समाजसेवी द्वारा लोगों को कंबल वितरित किया गया। कैलाश चंद्र ने कहा कि विवेकानंद जी कहते थे जैसा सोचोगे वैसे ही बन जाओगे।

ये भी पढ़ें -रायबरेली में बोले अखिलेश- सरकार बनी तो हम भी गिराएंगे Building   

संबंधित समाचार