Banda News : नाबालिग के साथ अमानवीय व्यवहार में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Banda News बांदा में नाबालिग के साथ अमानवीय व्यवहार में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर।

Banda News बांदा में नाबालिग के साथ अमानवीय व्यवहार में चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर। साथ ही दो पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया। एसपी ने पूरे मामले की पुलिस क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी।

बांदा, अमृत विचार। Banda News नरैनी में नाबालिग लड़के के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले को संज्ञान में लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर करते हुए दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। जांच में आये तथ्यों के आधार पर दोषियों कार्यवाही तय की जायेगी।

कालिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ाकलां चौकी के गणेशनपुरवा निवासी युवक ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मामले से अवगत कराते हुए बताया था कि उसका भाई मानसिक रूप से विछिप्त है। 26 दिसम्बर को बसराही चौराहे में देशी शराब व उसके सामने स्थित किराने की दुकान में चोरी की घटना हो गयी थी।

8 जनवरी को चोरी के शक पर चौकी की पुलिस नाबालिग को चौकी ले आई। पुलिस कर्मचारी उससे वहां झाड़ू-पोंछा का काम करवाते रहे। इसी दौरान चोरी की घटना उजागर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए नाबालिग के बांये हाथ पर डंडे से  प्रहार कर उसे घायल कर दिया। जब परिवार के लोग चौकी पहुंचे तो पुलिस ने नरैनी ले जाकर उसके हाथ में कच्चा प्लास्टर बंधवा दिया।

इसके बाद नाबालिग घायल एमपी के सतना ले गया और यहां मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया। वहां से लौटकर पीड़ित के चाचा ने मामले की शिकायत एसडीएम के यहां दर्ज करवाकर न्याय की फरियाद की। एसडीएम ने पीड़ित की शिकायत से पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

जिस पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने पीड़ित के आरोप पर मामले को संज्ञान लेते हुए गुढ़ा चौकी इंचार्ज अजीत प्रताप सिंह को लाइन हाजिर करते हुए चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मियों हेमंत कुमार और आशीष कुमार के खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही की और मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार को सौंपी है। अपर एसपी ने यह भी बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार